Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
24-Apr-2023 05:42 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। पारिवारिक कलह में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर की है।
जानकारी के मुताबिक, युवक परिवारिक कलह से काफी परेशान था, जिसके कारण उसने अपनी जान देने की कोशिश की है। जख्मी युवक को सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक की पहचान संतोष कुमार चौधरी के 21 वर्षीय बेटे साहिल कुमार के रूप में की गई है।
मामले में संतोष के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में लगी गोली आर-पार हो गई है। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पूरे मामले में सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गोली लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल परिजन पुलिस को कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।