बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
11-Apr-2024 01:34 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक निजी कंपनी में तैनात सिक्यॉरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गले में फंदा डालकर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना रिफाइनरी थानाक्षेत्र के केशाव गांव की है।
मृतक की पहचान सिंघौल थानाक्षेत्र के रतौली वार्ड संख्या तीन निवासी आजाद पाठक के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार पाठक के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य पाठक पिछले चार माह से एक निजी कंपनी में गार्ड के रूप में काम करता था। बुधवार की देर शाम भी आदित्य ड्यूटी करने के लिए आया था लेकिन अगले दिन उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुआवजा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदित्य के परिजन पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने गले में फंदा डालकर आदित्य की बेरहमी से हत्या कर दी है। परिजन 10 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग कर रहे थे।
पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। युवक ने खुदकुशी की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया गया है।