ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

23-May-2024 05:29 PM

By First Bihar

GAYA: गया में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के सलवार गांव के स्कूल के पास की है।


मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के केसघा गांव निवासी कृष्णा भारती के 40 वर्षीय बेटे राजेश भारती के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि पार्वती देवी ने बताया कि केसघा गांव में मनरेगा का कार्य चल रहा था। उसी में मृतक राजेश मजदूरी का काम कर रहा था। मंगलवार की शाम वह अचानक लापता हो गया था। 


राजेश का मोबाइल भी बंद मिल रहा था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को सुनसान इलाके में देखा। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है और साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से बदमाशों ने शव को पुल के नीचे फेंक दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इमामगंज डीएसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।