मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Jun-2024 10:49 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। शव पिछले तीन दिनों से कमरे में बंद था। कमरे से बदबू आने के बाद शक हुआ तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था। घटना सकरा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर बघनगरी गांव की है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय दिलीप कुमार के रुप में हुई हैं, जो पेशे से शिक्षक था और गांव में बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि दिलीप के परिवार के लोग दिल्ली रहते हैं और वह अकेले ही गांव में रहता था। परिजनों ने बताया कि दिलीप उनसे बातचीत नहीं करता था। सोमवार की शाम एक व्यक्ति उन्हें खोजने आए थे तो दरवाजा अंदर से ही बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद दिलीप ने दरवाजा नहीं खोले, तो लोगों को शक हुआ।
दरवाजा तोड़ने पर पाया गया कि दिलीप का शव चौकी के नीचे पड़ा हुआ था और उसका मुंह काला हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। युवक की हत्या की गई या उसने खुद अपनी जान दे दी है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।