मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
03-Dec-2024 06:52 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय आंशिक से मध्यम कोहरे के साथ कनकनी का अहसास हो रहा है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।
विशेष रूप से, रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम था। पटना का न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आने वाले तीन दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक और गिरावट होने की उम्मीद है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी आ सकती है।