मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
09-Dec-2024 09:04 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 10 से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान लुढक कर 06℃ से 08℃ के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
मौसम विभाग की माने तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बिहार में मौसम बदला है। तेज पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
कल 10 दिसंबर को पटना का अधिकत्तम तापमान 25℃ और न्यूनतम तापमान 15℃ रहने की संभावना है। 6 बजकर 25 मिनट पर सूर्योदय और 5 बजे सूर्यास्त होगा। वही 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 6 बजकर 26 मिनट पर सूर्योदय और 5 बजे सूर्यास्त होगा। 12 दिसंबर को भी 24 और 13 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान रहेगा। 12 दिसंबर को सूर्योदय 6 बजकर 26 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजे होगा। वही 13 दिसंबर को अधिकत्तम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही 13 दिसंबर को सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 1 मिनट पर होगा।