सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Nov-2022 06:53 PM
MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां छेड़खानी का विरोध करना एक युवती को काफी महंगा पड़ गया। घटना हेमजापुर ओपी क्षेत्र के हेमजापुर निषाद टोला की है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक लड़की के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने युवती और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि शिवकुंड निषाद टोला निवासी ओम प्रकाश महतो की 21 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही फुदन महतो का बेटा अंगद अक्सर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया करता था। पीड़ित लड़की ने जब इस बात विरोध जताया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। लड़की के मां ने जब इस बात की शिकायत आरोपी अंगद के भाई से की, तो उसने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया।
इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित लड़की और उसके मां-बाप और भाई बहन के साथ लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पीड़िता समेत घर के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी अंगद आपराधी प्रवृति का है और हमेशा पीड़िता के साथ छेड़खानी किया करता था। कई बार ग्रामीणों के स्तर पर समझौता भी हुआ लेकिन उसने छेड़खानी करना नहीं छोड़ा।