मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
04-Mar-2022 12:33 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. सदन के अंदर सवाल जवाब चल रहा है. इस दौरान विपक्ष के सवाल पर योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र यादव फंसते हुए दिखे. दरअसल, राजद विधायक ललित यादव ने बिहार में कितने इथनौल फैक्ट्री है से संबंधित सवाल किया तो मंत्री जी ने गलत जवाब दे दिया. ललित यादव ने कहा कि सरकार कह रही है कि चार इथनौल फैक्ट्री चालू हो गई है तो सरकार बताये कि कितना इथनौल उत्पादन हो रहा है.
पहले तो मंत्री जी ने कहा कि मैंने पहले ही सभी प्रश्नों का डिटेल जवाब दे दिया है. इसमें विशेष राज्य का दर्जा का मुद्दा भी विपक्ष ने उठा दिया और हंगामा करने लगे. मंत्री जी ने गलत जवाब दे दिया. हंगामा होने पर मंत्री ने कहा कि आपको बाद में जबाब दे दूंगा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किन जगहों पर फैक्ट्री चालू हुई है, उसकी पूरी जानकारी इसी सदन में दीजिये.
मंत्री के फंसते देख उप मुख्यमंत्री रेणु देवी बचाव में उतर गईं. उन्होंने कहा कि बेतिया, गोपालगंज, रामनगर चीनी मिल से इथनौल तैयार हो रहा है. इस पर राजद विधायक ने कहा कि कितने फैक्ट्री चालू हुए यह बताये. उपमुख्यमंत्री के जबाब के बाद बिजेंद्र यादव दुबारा उठे और बोले इसमें गलत क्या है. उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में चीनी मिल है वहाँ इथनौल बन रहा है तो वह बता रही हैं तो गलत क्या है. बाद में उन्होंने कहा कि हम सबका अलग अलग डिटेल बाद में दे देंगे.