खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Jul-2023 11:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक सदन के अंदर काला गमछा दिखाना शुरू कर दिए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने महज 4 मिनट में सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने सदन के अंदर काला गमछा दिखाकर प्रदर्शन करने लगे। इसके साथ ही भाजपा विधायक नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लालगंज विधायक संजय सिंह को मार्शल आउट करवाने का निर्देश जारी किया। इससे पहले भाजपा विधायकों के मुंह पर काली पट्टी है और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर विधानमंडल में हंगामा करते हुए नजर आए।
मालूम हो कि, बीते कल यानि गुरुवार को बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। भाजपा ने नेता का दावा है कि- उनके एक नेता की मौत लाठीचार्ज से हुई है। अब इसी को लेक बीजेपी आज काला दिवस मना रही। वहीं, पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि वो लोग सरकार की नीतियों के खिला विधानसभा परिसर से राजभवन तक मार्च निकालेंगे। यह मार्च शाम 3 बजे निकाले जाने की सूचना मिल रही है।
आपको बताते चलें कि, मानसून सत्र के 4 दिन सदन की कार्यवाही विधिवत संपन्न हुई। बीजेपी के विरोध के कारण 3 दिनों तक सदन की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही। गुरुवार को बीजेपी विधायक के हंगामे के बीच सदन में प्रश्न काल की शुरुआत हुई। बाद में बीजेपी के विधायक सदन से वॉक आउट कर गए। इसके बाद बिना विपक्ष के ही सदन की कार्यवाही हुई।