Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
06-Mar-2023 07:49 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन है। पिछले 5 बैठकों में लगातार हंगामा हो रहा है। इस दौरान बिहार का बजट भी पेश किया गया। आज भी हंगामे के पूरे आसार हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने 5 विधायकों को चेतावनी दी थी। यह सभी पांच विधायक बीजेपी से थे।
दरअसल, विधानमंडल बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्रवाई की पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल में तारांकित और अल्प सूचित प्रश्न लिए जाएंगे। इसके बाद 3 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली जाएंगी। यदि कोई प्रतिवेदन होगा तो उसे सभा पटल पर रखा जाएगा। दूसरी पाली में ग्रामीण विकास विभाग के बजट अनुदान पर चर्चा होगी। ग्रामीण विकास कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार बिहार सरकार की ओर से अपने अनुदान की राशि को पेश करेंगे और बिहार सरकार के सामने उसकी डिमांड रखेंगे।
वहीं, आज होने वाले विधानसभा की कार्रवाई में भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक इसका जमकर विरोध कर सकते हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी करने का प्लान है। बीजेपी विधायक यह आरोप लगा रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष बदला लेने की नीयत से इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि इन पांचों विधायकों ने कहीं कुछ मर्यादा नहीं तोड़ी है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले सदन के सत्र में भाजपा विधायकों को यह चेतावनी दी गई है कि वह हंगामा करेंगे तो उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। बीजेपी विधायक संजय सिंह, प्रमोद कुमार, जीवेश मिश्रा, जनक सिंह और लखेंद्र पासवान पर आरोप था कि वो सबसे ज्यादा हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई बाधित करने का प्रयास किया है। इन्होंने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे अत्याचार पर विधानसभा मे हंगामा किया था।