बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
29-Jun-2024 06:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा में 23 समितियों का गठन हो गया है। इन समितियों में सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायकों को भी जगह मिली है। बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव की तरफ से इन समितियों के सभापति और प्रमुख को मनोनीत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कुल 23 समितियों का गठन किया गया है। नियम विशेषाधिकार एवं सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष खुद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव होंगे। मनेर के आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया है। कटिहार से बीजेपी विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है।
वहीं अशोक कुमार चौधरी को आवास समिति का सभापति जबकि कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां को अल्पसंख्यक कल्याण समिति का सभापति बनाया गया है जबकि समस्तीपुर के हसनपुर से आरजेडी विधायक और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का सभापति बनाया गया है। इसके साथ ही पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों को जगह मिली है।
