खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Jul-2023 11:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही जारी है। सदन में अंकसूची प्रश्नों के बाद तारांकित प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा है और इसी को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव जवाब देने को सदन में खड़े हुए। जिसके बाद भाजपा के विधायक इसका विरोध करना शुरू कर दिए। भाजपा के विधायक के तरफ से कुर्सी उठाई गई और सदन के अंदर पोस्टर भी दिखाए गए जिसके बाद अध्यक्ष ने पोस्टर हटाने का आदेश दिया। स्पीकर ने सख्त चेतवानी देते हुए कहा कि- अगर आप इस तरह का आचरण कीजियेगा तो मुझे कार्रवाई करना पड़ेगा। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
दरअसल, तेजस्वी यादव जब ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े हुए तो भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। भाजपा वेल में पहुंच कर तेजस्वी यादव को पोस्टर दिखाने लगे। भाजपा के विधायक तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जिसके बाद स्पीकर ने वेल में पोस्टर लहरा रहे भाजपा सदस्यों से पोस्टर लेने का आदेश दिया। जिसके बाद भाजपा के तरफ से नीरज बबलू ने कुसरी उठा लिया जिसपर स्पीकर ने चेतवानी देते हुए कहा कि- आप पूर्व में सरकार के मंत्री रहे हैं अगर ऐसा आचरण करेंगे तो हमें कार्रवाई करने पर बाध्य होना पड़ेगा। जिसके बाद हंगामा बढ़ते देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
मालूम हो कि, लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भाजपा लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आज विधानसभा में मौजूद सीएम नीतीश से पूछा कि कहां गया आपका जीरो टॉलरेंस की नीति, आपने भ्रष्टाचार से क्यों समझौता किया ? नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि इतने कम उम्र में तेजस्वी यादव इतने संपत्ति के मालिक कैसे बने..।
सिन्हा ने कहा कि- मैं आसन का सम्मान करता हूं, नेता विरोधी दल को बोलने की परंपरा रही है। इसलिए यह सवाल किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री बैठे हुए हैं, जवाब दें. शिक्षकों को समान वेतन देने की बात कहने वाले आज क्यों मौन है? किसान सलाहकार आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनपर लाठीचार्ज हो रहा है।मुख्यमंत्री जी आपके जीरो टॉलरेंस का क्या हुआ। आप तेजस्वी यादव को बगल में बिठाये हिए हैं।