Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
12-Mar-2021 09:57 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में भी आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके का है. बाइक सवार बेखौफ बदमाश बिहार विधानसभा के सेक्शन ऑफिसर के बेटे से रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है.
मामला राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके का है. राजवंशी नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच से रुपये निकाल कर ले जा रहे एक शख्स से लूट की घटना हुई है. दरअसल बदमाशों ने जिस युवक को निशाना बनाया है, वो बिहार विधानसभा के प्रशाखा पदाधिकारी उमा शंकर यादव के बेटे हैं. इस घटना के संबंध में सेक्शन ऑफिसर उमा शंकर यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि शुक्रवार को उनके बेटे हिमांशु आनंद (17) सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से रुपये निकाल कर आ रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधी उनसे रुपये लूटकर फरार हो गए.
प्रशाखा पदाधिकारी उमा शंकर यादव ने इस घटना के संबंध में शास्त्रीनगर थाना में शिकायत की है. शास्त्रीनगर के थानेदार के मुताबिक बिहार विधानसभा के लोक लेखा समिति में एस. ओ. के पद पर कार्यरत उमा शंकर यादव ने उनके बेटे के साथ उनके बेटे के साथ हुई लूट की घटना को लेकर शिकायत की है. थानेदार ने बताया कि 9 हजार रुपये की लूट हुई है. अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
पीड़ित हिमांशु आनंद (17) का कहना है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनमें से एक शख्स पहले से बैंक में मौजूद था. जैसे ही वह पैसा लेकर अपनी बाइक से निकले, वे लोग रुपये लूटकर भाग निकले.