बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Nov-2019 12:10 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : रविवार को पटना में कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने सदन में कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया। प्रेमचंद मिश्रा ने सदन में यह मांग की कि कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर कार्यस्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर चर्चा हो लेकिन विधान परिषद के सभापति हारून रशीद ने उनके कार्य स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
कार्य स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने के बाद विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए और इस मामले पर सरकार का जवाब सदन में कराने की मांग करने लगे सभापति के समझाने के बावजूद जब कांग्रेस और आरजेडी के सदस्य वेल्स नहीं हटे तो हंगामे के बीच प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू कर दी गई.
आरजेडी की तरफ से विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सदन के सदस्य मदन मोहन झा पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सदन में इस पर चर्चा की मांग की वहीं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर मनमानी कर रहा है.