खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Jul-2023 08:18 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन का सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज और भाजपा नेताओं के तरफ से अपने महामंत्री की मौत के आरोप को लेकर आज सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्षी पार्टी आज फिर से सदन का बहिष्कार करेगी।
दरअसल, बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के अंतिम दिन राज के मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा अपने सांसद समेत नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सदन में हंगामा करते हुए नजर आएगी। भाजपा के विधायक और विधान पार्षद नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर जमकर सवाल खड़े उठाएंगे और अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज का हिसाब भी मांगेंगे।
मालूम हो कि, इससे पहले गुरुवार को भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा और कुमार शैलेंद्र को सदन से मार्शल आउट करवाने के बाद भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन को चलाया गया था। इस मानसून सत्र में पहली दफा ऐसा था जब विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन इतनी देर तक चली होगी।
आपको बताते चलें कि, आज शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 की उपलब्धि प्रतिवेदन पुस्तिका की एक प्रति सदन की मेज पर रखी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2023- 24 की हरित बजट पुस्तिका की एक-एक प्रति सदन के मेज में रखी जाएगी।