Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
24-Jun-2022 07:11 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज यानी शुक्रवार को शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में कुल पांच बैठकें होंगी। 24, 27, 28, 29 और 30 जून को सदन की कार्यवाही चलेगी। इस दौरान दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होने और राजकीय विधेयक पारित होने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे। पहले दिन ही शुक्रवार को विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही, दोनों सदन के नए सदस्यों का शपथ होगा। 27 और 28 जून को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे। 29 जून को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। 30 जून को गैर सरकारी संकल्प पेश किये जाएंगे।
मानसून सत्र के पहले दिन आज विधानसभा और विधान परिषद इन दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा में सत्र की शुरुआत स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक संबोधन से होगी। इसके बाद अभ्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा, साथ ही साथ स्पीकर विजय कुमार सिन्हा कार्य मंत्रणा समिति का गठन भी करेंगे। सदन में आज राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधायकों को पटल पर रखा जाएगा और वित्तीय वर्ष 2022–23 के प्रथम अनुपूरक बजट को सदन में रखे जाने के साथ दिवंगत सदस्यों को शोक संवेदना दी जाएगी। शोक प्रकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो जाएगी। विधान परिषद में भी आज शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित हो जाएगी।
विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की पूरी तैयारी है, हालांकि सत्र बेहद छोटा है। अलग–अलग मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों को सदन में प्रमुखता से रखने और विपक्ष के सवालों का जोरदार जवाब देने को तैयार है। इसको लेकर सभी दल आपस में विचार विमर्श भी कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी सभी दलों की बैठक कर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को लेकर आवश्यक पहली की है।