Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका
14-Dec-2020 10:37 PM
PATNA : विधान सभा की समितियों के गठन को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है और विधान सभा सचिवालय में नई समितियों का गठन कर दिया है. समितियों के सभापति यों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है. विधानसभा की 7 समितियां भाजपा के पास आ गई हैं, जबकि 6 राजद और 5 जदयू के पास गई हैं. कांग्रेस के पास दो, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी यानी कि हम के पास एक और वामदल के खाते में एक समिति गई है. इन नई समितियों में 11 पूर्व मंत्रियों के नाम हैं.
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को विधानसभा की गैर सरकारी विधेयक और संकल्प समिति का सभापति बनाया गया है जबकि लोक लेखा समिति का सभापति पद भी आरजेडी के पाले में गया है. आरजेडी के वरिष्ठ विधायक सुरेंद्र यादव इस समिति के सभापति बनाए गए हैं. विधानसभा में समितियों की जिम्मेदारी उन नेताओं को दी जाती है, जो गंभीरता के साथ सभापति पद का निर्वहन करते हैं. अमूमन लोक लेखा समिति की जिम्मेदारी विपक्ष के पास ही रहती है और इसलिए इस बार भी राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव को इस समिति का सभापति बनाया गया है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति का सभापति बनाया गया है. जदयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति का सभापति बनाया गया है.
