Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
09-Aug-2020 12:40 PM
By ASHMIT
PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी. बिहार में युवा वोटरों की तादाद को देखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला किया है. यूथ कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर आज सदाकत आश्रम में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता कॉलेज के युवा साथियों के साथ संकल्प सभा में शामिल हुए. यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सदाकत आश्रम में पार्टी का झंडा फहराया गया और सब ने संकल्प लिया.
बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश ,अध्यक्ष मदन मोहन झा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के साथ साथ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके कुमार आशीष भी मौजूद रहे. करोना काल को देखते हुए कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर नहीं मनाया गया. लेकिन सभी ने बिहार की बेहतरी के लिए संकल्प लिया.
यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर बिहार प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपने संदेश में कहा है कि युवा शक्ति से बड़ी कोई ताकत नहीं है और बिहार में युवा शक्ति आप कांग्रेस के साथ जुड़ गई है. वहीं केंद्र सरकार के युवा विरोधी नीति का विरोध जताते हुए पीएसयू के निजीकरण का विरोध करने की बात कही.