ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हो गयी सीटों की दावेदारी, एलजेपी को चाहिए 119 सीटें

28-Dec-2019 04:49 PM

SASARAM: झाऱखंड विधानसभा चुनाव की गहमागहमी खत्म होते ही बिहार विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरु हो गयी है। साल 2020 अभी लगा नहीं है लेकिन नेताओं ने अब सीटों पर अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। सबसे पहला दावा एनडीए के घटक दल एलजेपी की ओर से आया है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी ने 119 सीटों पर अपनी दावेदारी की है। पार्टी ने इतनी ही सीटों पर चुनाव की तैयारी शुरू कर देने का भी दावा किया है। सासाराम पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान ने 119 सीटों पर अपना दावा ठोंकते हुए कहा कि बिहार में जिन-जिन सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के विधायक हैं, उन तमाम सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी दावा करेगी और उन्हें सभी सीटों पर पराजित करेगी।

संजय पासवान ने सासाराम में कहा की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में 50 हज़ार सदस्य बनाएगी। इसके लिए पूरे बिहार में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उन्होनें  रोहतास जिला के नोखा, बिक्रमगंज के अलावा चेनारी सीट  पर अभी से अपनी दावेदारी ठोक दी है।