तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
24-Feb-2021 09:13 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद में बुधवार को तब अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया जब आरजेडी के एक एमएलसी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधने लगे. आरजेडी-कांग्रेस के दूसरे एमएलसी हक्के-बक्के थे तो बीजेपी के विधान पार्षद उनका स्वागत कर रहे थे. जेडीयू के विधान पार्षदों को ये समझ ही नहीं आ रहा था कि वे इसका समर्थन करें या विरोध.
एमएलसी रामबली सिंह ने की तारीफ
दरअसल आरजेडी के विधान पार्षद रामबली सिंह कोरोना काल में लोगो को हुई परेशानी का मामला उठा रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में कोरोना के समय अच्छा काम हुआ. रामबली सिंह जब उत्तर प्रदेश की तारीफ करने लगे तो बीजेपी के विधान पार्षदों ने उनसे पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम लेने को कहा. रामबली सिंह ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं. अगर कोई अच्छा काम करेगा तो वे उसकी तारीफ करेंगे.
रामबली सिंह ने नीति आयोग की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के सीडी रेसियो और जातीय जनगणना पर लिये गये स्टैंड़ की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छी पहल का स्वागत किया जाना चाहिये. रामबली सिंह की तारीफ सुनकर बीजेपी के विधान पार्षद गदगद थे. उधर आरजेडी-कांग्रेस के एमएलसी भौंचक्के हो कर देख रहे थे. दिलचस्प बात ये थी कि इस दौरान सदन में मौजूद जेडीयू के विधायक शांत बैठे थे. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि वे रामबली सिंह की बातों का समर्थन करे या विरोध. दरअसल रामबली सिंह नीतीश सरकार को कोसते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार की तारीफ कर रहे थे.