ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार विधान परिषद में शाम साढ़े 5 बजे होगा शपथ ग्रहण, राज्यपाल कोटे...

बिहार विधान परिषद में शाम साढ़े 5 बजे होगा शपथ ग्रहण, राज्यपाल कोटे से मनोनीत नए MLC लेंगे शपथ

17-Mar-2021 04:16 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार विधान परिषद में शाम साढ़े 5 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है. राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत 12 नए एमएलसी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. बीते दिन दिन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एमएलसी मनोनयन को लेकर अधिकृत किया गया था. इसके अलगे ही दिन राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना जारी कर दी गई. 


राज्यपाल कोटे से जिन 12 चेहरों को विधान परिषद भेजा गया है, उसमें बीजेपी के 6 और जदयू के 6 नेताओं के नाम शामिल है. एनडीए सरकार में शामिल मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी के खाते में एक भी सीट नहीं गया है. 


बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनीत किया गया है. इनके अलावा हाल ही में अपनी पार्टी का जेडीयू में विलय करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी सीएम नीतीश ने एमएलसी बना दिया है. साथ ही जेडीयू नेता संजय कुमार सिंह, ललन सर्राफ के अलावे संजय सिंह भी विधान परिषद के लिए मनोनीत हुए हैं. 


बीजेपी कोटे से आने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, निवेदिता सिंह का नाम भी लिस्ट में शामिल है.


news image