Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
27-Feb-2023 02:01 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधान परिषद् की पांच सीटों पर चुनाव कराये जाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इन पांचों पदों के लिए चुनाव की तारीख 31 मार्च तय की गई है। इसको लेकर अब परिषद में पहुंचने के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों से दर्जनों प्रत्याशियों ने अपनी प्रारंभिक तैयारी आरंभ कर दी है। पांच सीटों का चुनाव क्षेत्र राज्य के 26 जिलों में फैला हुआ है। इसे देखते हुए प्रत्याशी अपने हर जिले और प्रखंडों में संपर्क साधन में जुट गये हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया बताया गया है कि बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से खाली 5 सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को करवाया जाएंगे। इसको लेकर अधिसूचना 6 मार्च को जारी कर दी जाएगी। इसको लेकर नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 13 मार्च तय की गई है जबकि स्कूटनी की तारीख 14 मार्च तय है। 16 मार्च तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं। वही मतों की गणना 5 अप्रैल को की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का निर्धारित किया गया है।
मालुम हो कि, बिहार विधान परिषद् के अंदर 4 एलएलसी का कार्यकाल 8 मई को खत्म हो रहा है। जिसमें सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का नाम सबसे पहले नंबर पर शामिल है। इसके बाद गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह, कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
वहीं, एक विधान पार्षद सीटों पर उपचुनाव करवाया जाएगा। यह सारण शिक्षक क्षेत्र है। जो की केदार नाथ पांडे के निधन से खाली हुई है। इस सीट पर भी 31 मार्च को ही चुनाव करवाया जाएगा। इसका टर्म 16 नवंबर 2026 तक का होगा। आयोग ने बिहार विधान परिषद् के 02 स्नातक एवं 02 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही साथ द्विवार्षिक निर्वाचन तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन कराने का निर्णय लिया है।