Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
25-Jun-2024 07:35 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। इसमें कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा की ओर से सोमवार को जारी औपबंधिक कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।
दरअसल, रूपौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। इसका परिणाम 13 जुलाई को आएगा। उपचुनाव में जीते विधायक का शपथ ग्रहण सत्र के पहले दिन होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम व्यय विवरणी का उपस्थापन होगा।
इसके बाद राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी। 23 एवं 24 जुलाई को राजकीय विधेयक लिए जाएंगे। 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी वाद विवाद एवं मतदान होगा। 26 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्प के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।
उधर, इधर, रूपौली विधानसभा उप चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को संपन्न हो गई। इस विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। जांच के दौरान एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र रद कर दिया गया, जबकि शेष 12 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।