लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
06-Apr-2022 10:10 AM
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले से यहां विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला बरूराज थाना इलाके का है. यहां के नरवारा गांव के रहने वाले सुबोध कुमार महतो ने 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सुबोध का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उससे ₹100000 की ठगी की गई और पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया.
सुबोध की शिकायत पर देवरिया थाना के रहने वाले अजय महतो, दिनेश महतो और सुभाष महतो के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है. इन तीनों ने सुबह से ₹100000 लिए थे. पासपोर्ट भी सुबोध ने इन्हीं के पास जमा कर दिया. लेकिन 7 महीने बीत जाने के बावजूद जब सुबोध को विदेश नहीं भेजा गया तो मार्च महीने में उसने इन तीनों जालसाजों के ऑफिस पहुंचकर पासपोर्ट और पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए.
इसके बाद तीनों आरोपियों ने सुबोध की पिटाई कर दी. सुबोध का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पिटाई के दौरान उसका जबड़ा तोड़ दिया. बाद में परिजनों ने एसकेएमसीएच में उसका इलाज कराया. यह पूरी घटना 23 मार्च की है. आखिरकार इलाज कराने के बाद सुबोध ने बरूराज थाने में कंप्लेन दर्ज कराई है.