Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
20-Dec-2021 08:11 PM
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मगध विश्वविद्यालय से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रजिस्ट्रार,लाइब्रेरी इंचार्ज, प्रॉक्टर और ऑफिस असिस्टेंट शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उन्हे अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी है।
बता दें कि बीते दिनों मगध के वीसी समेत तमाम अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की टीम ने एफआईआर दर्ज किया था। इस दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आई थी। इसी मामले में निगरानी की टीम ने आज यह बड़ी कार्रवाई की है।
निगरानी की टीम ने मगध यूनिवर्सिटी के 4 अधिकारियों व कर्मियों को गिरफ्तार किया है। गबन के मामले में इन पर कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार लोगों में लाइब्रेरी इंचार्ज विनोद कुमार, प्रॉक्टर जयनंदन प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रार पुष्पेंद्र प्रसाद वर्मा और ऑफिस असिस्टेंट सुबोध कुमार शामिल हैं।
मगध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के ऑफिस और आवास पर विशेष निगरानी की टीम ने छापेमारी की। कार्यालय परिसर से विनोद कुमार लाइब्रेरी इंचार्ज, प्रॉक्टर जयनंदन प्रसाद सिंह, पुष्पेंद्र प्रसाद वर्मा रजिस्ट्रार, सुबोध कुमार असिस्टेंट को करप्शन के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को विजिंलेंस कोर्ट में प्रस्तुत किया। जिसके बाद सभी को लेकर स्पेशल विजिलेंस की टीम पटना रवाना हो गई है। गौरतलब है कि मगध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी और पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है। भ्रष्टाचार के इस मामले की जांच के दौरान चारों की गिरफ्तारी हुई जिससे पूछताछ जारी है।