गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
23-Oct-2022 01:19 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शरराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबारी और इसका सेवन करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में हर दिन सैकड़ों लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर दीपावली के त्योहार को लेकर इन दिनों पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम काफी सख्त हो गई है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तीन महिला समेत 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में विशेष अभियान चलाकर शराब बेचने वाली तीन महिला समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ शराब के कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं कुछ लोग शराब का सेवन करने के आरोप में पकड़े गए हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराब पीने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
जहानाबाद के उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि उत्पाद विभाग के आप्त सचिव के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब का कारोबार करने वाली तीन महिला समेत कुल 53 शराब कारोबारियों एवं शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार यह अभियान जिले में चलता रहेगा ताकि शराब कारोबारियों शराबियों के बीच पुलिस का भय बना रहे।