दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
20-Jan-2023 07:43 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR : पुलिस प्रशासन को एक और समाज का रक्षक और जनता का सेवक कहा जाता है। लेकिन, बात उस समय अधिक बिगड़ जाती है जब यह रक्षक के कारण ही आप खतरे में पड़ जाए। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाने से निकल कर सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाने के दूधपुरा बजार में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का किसी बात को लेकर ग्रामीणों से हल्की विवाद हो गई जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के गाड़ी में फंसी महिला करीब 200 मीटर तक घसीटी गयी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए रोसरा अनुमंडल कार्यालय में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि, उत्पाद विभाग की टीम पांच गाड़ी से दुधपुरा चौक पहुंची जहां उस वक्त सारी पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उत्पाद विभाग की टीम ने ताड़ी पी रहे लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया और लाठीचार्ज भी शुरू कर दी गई। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक महिला के बेटे को भी पीटना शुरू कर दिया गया।
जिसके बाद लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में महिला भी अपने बेटे को बचाने के लिए वहां पहुंच गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उत्पाद विभाग की टीम को गाड़ी लेकर भागने की नौबत आ गई। इसके बाद जब उत्पाद विभाग की टीम भागने लगे तो उसी दौरान महिला गाड़ी में फंस गई और उसे कम से कम 200 मीटर तक घसीटा गया।
इधर इस घटना को लेकर समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी का का कहना है कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है वह अपने स्तर से ना मालूम करने में जुटे हैं कि आखिरकार घटना क्या है और उसके बाद फिर इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।