बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Oct-2019 04:56 PM
PATNA : बिहार के 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। रिजल्ट के पहले आज की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात होगी।
बिहार में समस्तीपुर लोकसभा सीट के साथ-साथ नाथनगर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, बेलहर और किशनगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है समस्तीपुर में पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम से है। रामविलास पासवान के भतीजे और एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज चुनाव जीतते हैं तो पासवान परिवार से संसद पहुंचने वाले वह एक और नया चेहरा होंगे।
उधर नाथनगर सीट पर सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार मैदान में है जबकि बेलहर विधानसभा सीट पर सबसे कम 4 उम्मीदवार हैं। नाथ नगर विधानसभा सीट पर आरजेडी और जेडीयू टक्कर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा हुआ है। बेलहर विधानसभा सीट पर जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव उनकी पार्टी से उम्मीदवार हैं जबकि किशनगंज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले मोहम्मद जावेद की मां किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला बीजेपी की स्वीटी सिंह से है।
चुनाव में जीत को लेकर सबके अपने-अपने दावे हैं लेकिन उम्मीदवारों के लिए आज कयामत वाली रात होगी। सभी उम्मीदवारों को इस बात का इंतजार होगा कि ईवीएम से क्या जल्दी निकलता है। पटना के लिए चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।