बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Oct-2019 03:06 PM
PATNA : बिहार में 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की सूची में लालू यादव के पूरे कुनबे को जगह दे दी है। आरजेडी की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है।
राबड़ी देवी के अलावे सांसद मीसा भारती, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेज प्रताप यादव भी स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल हैं। खास बात यह है कि आरजेडी के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़कर हारने वाले शरद यादव भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद हाशिए पर जा चुके शरद को आरजेडी ने याद रखा है। माना जा रहा है कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर सर चुनाव प्रचार कर सकते हैं। हालांकि अब तक उनका अधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम नहीं बना है।
आरजेडी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अगर खास नामों की चर्चा करें तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना सहाब, रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु शामिल हैं।