Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार
10-Nov-2024 08:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दस नवंबर यानी आज 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इमामगंज और बेलागंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी समेत एनडीए के अन्य नेतागण होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ नजर आ सकते हैं।
इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही है। दीपा मांझी का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी से है। जबकि बेलागंज में जेडीयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी का मुकाबला सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह के बीच है। वहीं तरारी में बीजेपी के उम्मीदवार सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत का मुकाबला सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव से है। रामगढ़ से बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह का मुकाबला आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार से है।
मालूम हो कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार ने भी कमर कस ली है. चार सीटों में से एक सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार हैं, जबकि अन्य तीन सीटों पर बीजेपी और हम के प्रत्याशी हैं. बिहार में अपने किए गए कामों को बता कर एनडीए के हक में नीतीश कुमार जनता से वोट मांगेंगे। इन चार सीटों में महज इमामगंज सीट एनडीए की सीटिंग सीट है। यह सीट जीतन राम मांझी के गया से सांसद बनने के कारण खाली हुई है। चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए जन सुराज ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसलिए यह चुनाव दिलचस्प होने वाला है।
इधर, बीते कल सीएम नीतीश कैमूर के मोहनियां में चुनावी सभा को संबोधित किया। और रामगढ़ विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में जंगलराज था, लेकिन जब से उनके हाथ से बिहार की कमान मिली तब से लगातार विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार में उनके कार्यकाल में हुए विकास की चर्चा करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई।