Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
28-Oct-2022 11:36 AM
GOPALGANJ: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर आने वाले तीन नवंबर को वोटिंग होनी है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए महागठबंधन और बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गोपालगंज रवाना हो गए हैं। इस दौरान तेजस्वी रोड शो भी करने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने तेजस्वी के रोड शो कैंसिंल कर दिया।
दरअसल, छठ पर्व को लेकर तेजस्वी का रोड शो कैंसिंल किया गया है। शहर में छठ पर्व को लेकर लोगों की भीड़ है। ऐसे में लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रोड शो कैंसिल होने के बाद तेजस्वी यादोपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस पटना लौट जाएंगे। इस दौरान गोपालगंज में तेजस्वी यादव पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पटना लौटने से पहले वे एक बार फिर थावे मंदिर में माता के दर्शन करेंगे।
बता दें कि जदयू की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी गोपालगंज पहुंचे हैं। देवापुर से होते हुए गोपालगंज शहर में राजद प्रत्याशी के लिए महागठबंधन की संयुक्त बैठक करेंगे। इस बीच महागठबंधन के नेता कई गांवों में आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।