ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / बिहार : उद्योगपति के बड़े भाई का घर में संदिग्ध हालत में मिला...

बिहार : उद्योगपति के बड़े भाई का घर में संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या या सुसाइड जांच में जुटी पुलिस

07-Apr-2024 09:38 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में अब एक मामला आरा से निकलकर सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गई है। हालांकि इस व्यक्ति को अपराधियों की तरफ से गोली मारी गई है या इसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के भोजपुर जिले में व्यक्ति की गोली लगने से संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। यह पूरा मामला भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव का है। जहां आज अहले सुबह बखोरापुर गांव निवासी स्व. रामाधीर  सिंह के 55 वर्षीय पुत्र शैलेश सिंह की घर के बाहर खून से लथपथ लाश मिली है। वही लाश के बगल में एक दोनाली बंदूक भी पड़ा था। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या, यह बता पाना अभी मुश्किल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। 


इस घटना की जानकारी देते हुए शैलेश सिंह के छोटे भाई अजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया साइट पर भाई की मौत पर दुख जताते हुए यह लिखा है कि मेरे पिता समान बढ़े भाई शैलेश सिंह ग्राम बखोरापुर की गोली लगने से मौत हो गई है। मन बहुत दुखी है। अब उनकी किसी ने हत्या की है या यह आत्महत्या का मामला है, अभी यह साफ़ नहीं है ? 


उधर, ग्रामीणों  के अनुसार घर के गेट के बाहर दोनाली बंदूक़ के साथ सुबह 5 बजे शैलेश सिंह गिरे हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद ग्राम बखोरापुर में ही उनका दाह संस्कार होगा। वहीं, सूत्रों की माने तो मृतक शैलेश सिंह खाने के बहुत ही शौकीन थे और उनका शुगर लेवल काफी हाई रहता था। उनके घर के लोग उन्हें बराबर परहेज करने की हिदायत देते थे। तब शैलेश सिंह सबसे यही कहा करते थे कि जिस दिन मेरे शरीर में तकलीफ होगी, उस दिन मैं खुद को गोली मार लूंगा। मृतक शैलेश सिंह की तीन बेटी और दो बेटा हैं। जिसमें अभी छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। वहीं घटना के बाद से बड़हरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।