पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
15-Sep-2024 02:31 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर स्थित एनएच 31 के पास की है।
इस मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। मौत से लोग इतना भड़क गए कि ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और भाग रहे ट्रक चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान मोसादपुर निवासी भरोसी पासवान के बेटे ललन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ललन कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।