बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत
02-Aug-2024 06:13 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में चनपटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी जान चली गई।
मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के बनकट पुरैना पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी रफीक अंसारी का 22 वर्षीय बेचे दाऊद अंसारी के रूप में हुई। घटना चनपटिया रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 2 की है। बताया जा रहा है कि युवक आनंद बिहार से मुज्जफरपुर जाने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट (12558) अप ट्रेन में सवार था।
चनपटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही युवक ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और इसी दौरान वह रेलवे लाइन और प्लेटफार्म के बीच में फंस कर नीचे गिर गया है। चनपटिया स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर उसका घर था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।
मृतक के भाई सोहैल ने बताया कि दाऊद अंसारी 6 महीना पहले मजदूरी करने कश्मीर गया था। वह बढ़ई का काम करता था। उसकी शादी अभी नहीं हुई है। वह चार भाई और तीन बहन है। परिवार के लोग पटना में रहते है। इस घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार