बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
05-Oct-2023 01:57 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबो - गरीब खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां लूट की अनोखी वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर पहले थूक फेंका। फिर उसे सॉरी बोलकर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ाकर ले गए। लूट की इस घटना के बारे में जानकर हर कोई अचंभित हो गया। अब पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात नगर थाना इलाके के गोला रोड इलाके का बताया जा रहा है। जहां पीड़ित युवक चंद्रशेखर राय मुफस्सिल थाना इलाके के जिवारपुर निजामत का रहने वाला है। उसने बताया कि पुराने पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से वह साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोला रोड के पास पहुंचा, तो बदमाशों ने उसके ऊपर थूक फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने पहले चंद्रशेखर को सॉरी बोला और उसे कपड़े धुलवाने लगा। इस बीच उसे झांसा देकर बदमाश रुपये लेकर बाइक से फरार हो गए। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि लूट की वारदात की जांच की जा रही। पीड़ित ने पुलिस में आवेदन दिया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इलाके में लूट की इस अनोखी वारदात की चर्चा है।