Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-May-2024 06:11 PM
By First Bihar
GAYA : गया में पुलिस का एक बार फिर नया कारनामा सामने आया है। हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिसकर्मियों ने थाने की हाजत में बंद कर इतनी पिटाई की है कि उसकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित युवक ने बताया कि बीते 17 मई की सुबह मानपुर अड्डा की पुलिस ने वायरल वीडियो के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार लहराते नजर आ रहे थे। युवक का कहना है कि इस वीडियो से उसका कोई संबंध नहीं है और न ही वह इस वीडियो में है। जबकि पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और थाना में बेरहमी से पिटाई कर दी।
पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि मानपुर अड्डा की पुलिस ने हाजत में बंद कर इस युवक को बेरहमी से पीटा है। उसके शरीर से खून बह रहा है और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई कहीं से भी ठीक नहीं है। जब किसी तरह का आरोप साबित नहीं हुआ तो इस तरह से उसकी पिटाई क्यों की गई?