पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच
14-Dec-2023 10:49 AM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरात हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर एक अपराधियों ने चौकीदार को गोलियों से किया छलनी कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले में बेलदौरा थाने के चौकीदार घनश्याम की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को तिलौठी चौक के पास बदमाशों ने अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-ए-वारदात की पड़ताल की। इसके साथ ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। एफएसएल की टीम भी मौके साक्ष्य जुटा रही है। थाने के चौकीदार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।
उधर , इस घटना के बाद अब यह सवाल उठना शुरू हो गया कि आखिर कैसे अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि थाना से 500 मीटर की दूरी पर ही अपराधियों ने चौकीदार को गोलियों से छलनी कर दिया। यह घटना खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के तिलाठी चौक के पास का है। इस घटना के बाद पुलिस के साख पर भी सवाल किया जाना शुरू कर दिया गया है।