गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
11-Nov-2023 07:51 PM
By First Bihar
BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां अनियंत्रित पुलिस वैन ने कई लोगों को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मत गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन पर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में थानेदार समेत चार लोग घायल हो गए। घटना डुमरांव शहर की है।
बताया जा रहा है कि डुमरेजनी माई रोड़ पर दुर्घटना की खबर मिलने के बाद डुमराव थानेदार और एसडीपीओ घटनास्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस वैन के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित पुलिस वैन वे सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को रौंद डाला।
घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और वैन पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पथराव की इस घटना में थानेदार दिनेश मालाकार को गम्भीर चोट आई है वहीं तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं।
वहीं सड़क से गुजर रहे अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर बक्सर एसपी मनीष कुमार ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पुलिस वैन का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है।