BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
27-Apr-2023 04:12 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूल से घर लौट रहे 6 छात्रों को रौंद दिया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना जादोपुर थाना के बगहा गांव की है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को साइकिल सवार बच्चे स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियों को खड़ा कर मौके से फरार हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है और सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी घायल बच्चे जादोपुर स्थित रामरतन शाही हाई स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।