बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
18-Aug-2023 09:33 AM
By First Bihar
बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार पिकउप ने दो भाइयों को रौंद डाला है। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाई बाजार से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे भाई की अस्पताल ले जाने के दौरान हो सांस टूट गई। इसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। एक ही घर से दो भाइयों की मौत ने पूरे गांव में मातम छा गया है।
बताया जा रहा है कि, यह दोनों भाई बाजार में फेरी लगाने का काम करते थे। घटना के साम्य भी फेरी लगाने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और उसके बाद एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे की जान इलाज के दौरान चली गयी।
इधर, इस घटना में मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बुखार नट और विजय नेट के रूप में हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों घर वापस लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दुर्घटना हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।