मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Feb-2023 08:18 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं से यह खबर निकल कर सामने आते रहती है कि तेज रफ्तार के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां ऑटो और बस की टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के हिसुआ में गया- नवादा मुख्य मार्ग पर बलियारी गांव के पास एक अनियंत्रित बस ने यात्रियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में जा गिरी और उसमें सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ लाया गया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें घटनास्थल से ही इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि, ऑटो नवादा के तरफ से हिसुआ की ओर आ रही थी। वही कृष्णा गोविंदा नाम की बस भी नवादा से हिसुआ की तरफ ही आ रही थी उसी दौरान बलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस के पिछले हिस्से से टेंपो में जोरदार टक्कर लग गई। जिससे ऑटो 20 फिट गहरी खाई में जा गिरी।
इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा गड्ढे में गिरे हुए लोगों को निकाल कर सड़क पर लाया गया और उसके बाद जिन्हें हल्की-फुल्की चोट लगी थी उन्हें विश्वास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में नरेश राज बंसी और श्याम राजवंशी को गंभीर हालत में नवादा भेजा गया जबकि माधुरी देवी हीरालाल और महेश सिंह का इलाज हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस दुर्घटना में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया है कि दुर्घटना में 5 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जिनमें एक अपने घर चला गया है इस दुर्घटना में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।