मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jun-2023 02:59 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आया है। यहां रोड एसिडेंट में दो लोगों की मौत हो गयी है। ये लोग शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक़, सिवान में सड़क दुर्घटना में 2 की शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिवान जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पहले मृतक की पहचान दीनानाथ गुप्ता के रूप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक का नाम रंजन यादव बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान मोर्चरी भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, दीनानाथ गुप्ता सिवान में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पूरबसिया गांव निवासी दरौंदा में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। तभी दरौंदा थाना क्षेत्र के ही लीलाशाह पोखरा के पास पीछे से तेज रफ्तार सिटी राइड बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दीनानाथ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र की है जहां शाहगंज निवासी रंजन यादव अपने घर से बाइक से नवका बाजार जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान इस शख्स की मौत हो गयी है।
इधर, सिवान जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में 2 की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है. घटना से मृतकों के परिजनों में गम माहौल है।