Nawada Leelabigha firing: नवादा में ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट,आपसी रंजिश में चली गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार Kesari Chapter 2: ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार, एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत; अक्षय-अनन्या की जोड़ी मचाएगी तहलका Minor girl sold by parents : कौशाम्बी में मानवता शर्मसार...माता-पिता ने बेटी का 5 लाख में किया सौदा, किशोरी ने खुद बताई आपबीती गोपालगंज में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम Bihar IPS Officers: बिहार से दिल्ली जा रहे 2 आईपीएस अफसर, बिहार सरकार ने किया रिलीज, जानें... Corrupt CO Bihar : बिहार सरकार के भ्रष्ट CO प्रिंस राज के घर छापेमारी में डिग्री फर्जीवाड़ा उजागर, पिता ने क्या कहा? Gaya development News: बिहार के इस जिले में 15.66 करोड़ में 102 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास इस फोरलेन के बनने से कम होगी बिहार से झारखंड की दूरी, इन जिलों को भी मिलेगा फायदा National Herald: नेशनल हेराल्ड पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट... “कांग्रेस ने देश को लूटा, आजादी के सेनानियों का किया अपमान” Success Story: बिना कोचिंग के बिहार की बेटी UPSC क्रैक कर बनीं IAS, दूसरे प्रयास में हासिल किया 208 रैंक
29-Jul-2023 11:23 AM
BUXER : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-922 की है। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली के पास सड़क दुर्घटना में महिला पुरुष समेत दो लोगो की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यहां तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल और ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें महिला-पुरुष की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, बक्सर से आरा की तरफ एक बोलेरो तेज रफ्तार से जा रही थी। तभी साइकिल सवार 65 वर्षीय कन्हैया यादव को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक ने वाहन लेकर भागने के दौरान एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सेमरा गांव निवासी 35 वर्षीय आशा देवी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बोलोरो चालक वाहन को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. हालांकि वाहन को जप्त कर लिया गया है। उसके नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। तीनों घायलों को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जंहा उनका इलाज चल रहा है।