मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
28-Apr-2023 02:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : आपलोगों ने अक्सर ऐसा लोगों को कहते हुए सुना होगा कि इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो गलत-सही दिन और रात में फर्क करना भूल जाते हैं। उन्हें यह लगने लगता है कि, उनके प्रेमी या प्रेमिका द्वारा जो बातें कहीं जा रही है वहीं सच है। अब ऐसा ही इश्क की खुमारी से जुड़ा हुआ मामला बेगूसराय से सामने आया है। यहां एक तीन बच्चे की मां पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा की उसने अपनी पति और घरवालों को छोड़कर दूसरे लड़के से शादी के ली। सबसे बड़ी बात यह है कि, महिला ने जिस लड़के से शादी की वो किसी दूसरे धर्म का बताया जा रहा है।
दरअसल, बेगूसराय पुलिस ने प्रेम प्रसंग फरार 3 बच्चों के मां को बरामद कर लिया है। यह महिला अझौर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। यह अपने पति और तीन बच्चों के साथ भरण पोषण के लिए हरियाणा के करनाल में रहती थी। जहां उसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के का नाम मोहम्मद रजिक बताया जा रहा है। महिला का कहना है कि, उसका पति हररोज इसके साथ मारपीट करता था इसी से परेशान होकर जब वह मोहम्मद रजिक के साथ तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गई।
वहीं, पत्नी के फरार होने के बाद उसके पति तुलसी ठाकुर ने बेगूसराय न्यायालय में शिकायत की थी। उसके बाद नीमा चांदपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। वहीं पति ने यह आरोप लगाया कि, मोहम्मद रजिक उसकी पत्नी को वेश्यावृत्ति कराने अथवा अन्य कार्य के नियत से अपरहण कर लिया है। पति ने अपनी पत्नी को भगाने को लेकर न्यायालय बेगूसराय में 2 नवंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराया था। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर नीमा चांदपुरा थाना में 14 दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस ने कल रात शेरपुर गांव से महिला दुलारी देवी को पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर दुलारी देवी ने बताया कि उसकी 15 साल पहले बगरस गांव के तुलसी ठाकुर के साथ शादी हुई थी और 3 बच्चे भी हैं। लेकिन उसका पति उसे सही से नहीं रख रहा था। इस वजह से वह मोहम्मद रजिक के साथ फरार हो गई। वह उसी के साथ रहना चाहती है तथा अपने पहले पति के साथ नहीं जाना चाहती है।