बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Aug-2024 06:19 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: किशनगंज में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चें मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए थे और पैर फिसलने के बाद तालाब में जा गिरे और तीनों गहरे पानी में चले गए। घटना ठाकुरगंज के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के हाजी बस्ती की है।
मृतक बच्चों की पहचान हाजी बस्ती निवासी 9 साल के फिरदौस, 10 साल की शाहिना और 9 साल की आईसा के रूप में हुई है। रविवार को तीनों बच्चे मछली मारने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ 6 साल का गुलाम गौस भी मौजूद था। तीनों के तालाब में डूबता देख उसने आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से निकालने की कोशिश की लेकर तालाब की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी ठाकुरगंज सीओ को दी गई। जिसके बाद एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बात तीनों बच्चों का शव तालाब से बाहर निकाल लिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।