Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
28-Sep-2023 09:26 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मवेशी सप्लायर को गोली मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, मवेशी सप्लायर की पहचान नन्दू यादव के रुप में हुई है, जो राजघाट गांव मीरगंज थाना जिला गोपालगंज का रहने वाला ह। अब आज सुबह अपराधियों ने उसे उस वक्त गोली मार दी, जब वह एक पिकअप पर मवेशी लाद कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन पुर गांव पहुंचा था। मवेशी सप्लायर नंदू मवेशी खरीद बिक्री का काम करता है, इसे लेकर हमेशा उसका सिवान आना जाना रहता था।
बताया जा रहा है कि, आज जैसे ही वो सुबह-सुबह नूरुद्दीनपुर गांव पहुंचा, पहले से घात लगाए दो की संख्या में अपराधियों ने उसे पर पिस्तौल तान दी और उसे मवेशी उतारने को कहा। जिसके बाद मवेशी सप्लायर नंदू यादव से अपराधियों की बकझक हो गई और बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल घटना के सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले।
उधर, गोलीबारी की घटना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वही मुंशी डयूटी पर मौजुद कयामुद्दीन अली ने बताया कि मवेशी उतारने को लेकर के अपराधियों ने नंदू कुमार यादव को गोली मारी है। उसको इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।