Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
28-Oct-2023 12:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में शुक्रवार की शाम घर से निकले युवक का शव शनिवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज लोगों ने 15-20 मिनट तक एनएच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि रामकिशोर महतो का 28 वर्षीय बेटा जिलाजीत कुमार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी को कुछ देर में आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार रात 12 बजे तक फोन करने पर 2 मिनट में आने की बात कहता था लेकिन वह वापस नहीं लौटा और दो बजे के बाद उसका फोन भी बंद हो गया था। आज सुबह खोजबीन करने पर गांव से कुछ दूर पर खेत से जिलाजीत का शव मिला। परिजनों के मुताबिक पड़ोस के ही दो युवक उसे बुलाकर ले गए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी से विवाद की बात से इनकार किया है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।