NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
30-Sep-2019 09:02 PM
PATNA : बारिश और जल जमाव के बीच खबर अब अपराध की दुनिया से है. बिहार एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के एक ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी का नाम पप्पू यादव है.
पप्पू यादव एक कुख्यात अपराधी है. जो कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. काफी समय से ये फरार चल रहे इस शख्स को गिरफ्तार करने के लिए लगातार इसको ट्रैक करने की कोशिश की जा रही थी. आखिरकार यह इनामी अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात पप्पू यादव ने नवगछिया इलाके में जबरदस्त आतंक फैला रखा था. हत्या, रंगदारी और लूट की वारदतों को अंजाम देने में ये कुख्यात काफी माहिर बताया जाता है. अब तक 20 से भी अधिक अपराधिक वारदतों को ये कुख्यात अंजाम दे चुका है.
एसटीएफ टीम इसके ऊपर लगातार नजर बनाये हुए थी. टीम को जैसे ही पप्पू यादव के नवगछिया दियारा इलाके में आने की सूचना मिली, वैसे ही एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गई. दियारा इलाके में पहुंचते ही उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस कुख्यात के पास से एसटीएफ ने 1 देसी पिस्टल और .315 बोर की 24 राउंड गोली बरामद की गई.