बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
23-Jun-2024 06:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की विशेष टीम एवं पटना-वैशाली जिला पुलिस की संयुक्त अभियान में पटना के रूस्तमपुर एवं वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थानाक्षेत्र में छापेमारी की गयी। इस दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस दौरान अवैध हथियार बनाने वाले पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में पटना सिटी के खाजेकलां थानाक्षेत्र के मुंगु चौराहा निवासी मो. अमजद के पुत्र मो. शाहेब उर्फ शहाबुद्दीन, पटना के कालादियारा थाना सालिमपुर के रहने वाले राजेन्द्र राय के बेटे मन्नू उर्फ अभिमन्यु उर्फ अभिषेक कुमार, पटना के सैदपुर थाना सालिमपुर निवासी राजेंद्र राय के बेटे बबलू उर्फ राजेश राय, वैशाली के जफराबाद थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी राजा ठाकुर के पुत्र विजय शर्मा और वैशाली के जोरावरपुर बरारी थाना निवासी कैलाश राय के बेटे संतोष कुमार राय उर्फ काला राय को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किये गए हैं। अवैध हथियार बनाने वाले पांचों धंधेबाजों के पास से चार देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 150 अर्धनिर्मित बैरल, एक लेथ मशीन, तीन राइफल बट का कवर, एक बुलेट प्रूफ जैकट, दो सिलींग, 6 मोबाईल, दो बाइक, 9 पाउच देसी शराब और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किये गए हैं।
पटना से शैलेन्द्र पान्डेय की रिपोर्ट...


