गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
21-Jan-2023 01:20 PM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार में फिर एकबार हार्डकोर नक्सली को पकड़ा गया है। बिहार STF की टीम ने नक्सल प्रभावित जिला लखीसराय के कजरा अंतर्गत श्रीकिशन कोड़ासी गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने हार्डकोर महिला नक्सली दुखनी को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि खुद जिला पुलिस कप्तान पंकज कुमार ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय में एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया। एएसपी अभियानमा के नेतृत्व मे एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली दुखनी को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली दुखनी के ऊपर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज है। खुद एसपी पंकज कुमार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी पर पीरी बाजार और चानन थाना में कांड दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी दुर्दात नक्सली अरविंद यादव उर्फ अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा की बेहद करीबी रही है। सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम पिछले कई महीनों से इस हार्डकोर नक्सली की गिरफ़्तारी को लेकर योजना बना रही थी, जिसके बाद आज इसमें सफलता हाथ लगी है।
आपको बताते चलें कि, पिछले पांच से छह वर्षों में दुखनी अविनाश दा की हर नक्सली गतिविधि का हिस्सा बनी रही। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब नक्सली खेमे में हड़कंप मचा है। ऐसा माना जा रहा है कि दुखनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कई अहम जानकारी उससे निकलवा सकेगी। इसके आलावा एक अन्य मामले में भी STF की टीम ने छापेमारी कर पूर्णिया जिले के कुख्यात और 25 हजार के इनामी अपराधी पवन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियार और गोली भी बरामद हुआ है।